प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण

PM Modi aerial survey of Himachal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। यह दौरा राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्पन्न आपदा की गंभीरता को समझने और प्रभावितों की सहायता के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए किया गया।

पीएम मोदी ने दिया निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने मंडी और कुल्लू के हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आंकलन किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और तेज़ करने तथा पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर हरसंभव सहायता प्रदान कर रही हैं। ताकि प्रभावित लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

मंडी और कुल्लू को हुआ है भारी नुकसान

मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ आई है, जिससे मकान, सड़कें और फसलें बर्बाद हुई हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। इस दौरान कई लोगों के फंसे होने की भी सूचना मिली है, जिनकी तलाश और बचाव कार्य जारी है।

पीएम मोदी ने कहा केंद्र की सरकार हिमाचल के साथ

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की और राहत कार्यों की प्रगति पर जानकारी ली। मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में भारी वर्षा के कारण कई जिलों में आपदाग्रस्त स्थिति बनी है, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने राहत कार्यों को प्राथमिकता दी है और केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *