दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर भव्य इंतजाम, सुरक्षा और सुविधा दोनों चाक-चौबंद

Kawad Yatra 2025: नई दिल्ली: सावन माह की पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी दिल्ली में व्यापक और विशेष इंतजाम किए गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से हरिद्वार, गौमुख और अन्य तीर्थ स्थलों से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

कावड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली में कई वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। ये मार्ग विशेष रूप से कावड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। इन रूट्स पर भारी वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और पुलिस द्वारा ट्रैफिक का पूरा प्रबंधन किया जा रहा है।

सुविधाओं से लैस विश्राम स्थल

बता दें कि कावड़िए जगह-जगह विश्राम टेंट लगाए गए हैं जहाँ वे आराम कर सकें। इन टेंटों में कूलर, पंखे और रोशनी की व्यवस्था है, ताकि गर्मी और थकावट से राहत मिल सके। साथ ही कई स्थानों पर भोजनालय और चिकित्सीय सेवाएं भी मुहैया कराई गई हैं, जहाँ जरूरतमंद कावड़ियों को निःशुल्क भोजन और प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 50 से अधिक पैरामिलिट्री कंपनियां विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं। इसके अलावा, कावड़ रूट पर ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा का स्तर ऊंचा बना रहे। प्रशासन के अधिकारी और स्वयंसेवी संगठन भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।

कावड़ियों ने किए गए प्रबंधों को सराहा

जब कुछ कावड़ यात्रियों से बातचीत की गई, तो उन्होंने दिल्ली में किए गए प्रबंधों की सराहना की। एक कावड़ी ने कहा, “हम बहुत दूर से आए हैं लेकिन दिल्ली में हमें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। रास्ते में ठहरने, खाने और आराम करने की अच्छी व्यवस्था है। दूसरे कावड़िये ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने सहयोग की भावना से काम किया है और हर मोड़ पर सहायता उपलब्ध रही है। कई श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि दिल्ली का प्रबंधन अन्य स्थानों की तुलना में अधिक व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण है।

प्रशासन है अलर्ट मोड पर

दिल्ली में कावड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, हर स्तर पर ठोस व्यवस्था की गई है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि लाखों कावड़िए अपनी आस्था की इस यात्रा को शांति और सुव्यवस्था के साथ पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *