अंबाला में कोरोना की वापसी: दो नए मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

covid 19

Covid-19 Update:(अंबाला): हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दी है। जिले में दो नए कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है।

एक महिला और एक पुरुष संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमितों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों मरीज अंबाला के रहने वाले हैं और उनकी हाल की यात्रा इतिहास (ट्रैवल हिस्ट्री) भी सामने आई है। फिलहाल, दोनों को निगरानी में रखा गया है।

सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने दी जानकारी

अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राकेश सहल ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया दोनों मरीजों की हालत स्थिर और सामान्य है। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और आवश्यक चिकित्सीय देखरेख की जा रही है।

“पैनिक न हों, स्थिति नियंत्रण में है”

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं,” उन्होंने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *