Jharkhand: बीजेपी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर लगाई मुहर, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Jharkhand LOP Babu lal Marandi: झारखंड में बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है। प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी को सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। गुरुवार को रांची में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में मरांडी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।

विधानसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के विधायक दल के नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है। लीडर ऑफ अपॉजिशन बनाए जाने पर बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक समेत पार्टी के सीनियर नेताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ जनता की आवाज बनकर गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा और क्षमता के साथ कार्य करूंगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी ईमनदारी के साथ निर्वहन करूंगा।

बता दें कि, इससे पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बुधवार को पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की घोषणा की थी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉक्टर के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था।

कौन है बाबूलाल मरांडी ?  

बाबूलाल मरांडी बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह वर्तमान समय में झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है। बीजेपी के बाबूलाल मरांडी ने 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव धनवार निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा और 35,438 मतों से सीट जीती। वह मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदारों में शुमार थे।

Read Also: Maharashtra: धनंजय मुंडे की मंत्री पद की चली गई कुर्सी, सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में करीबी पर लगे थे आरोप

हालांकि, पार्टी को विपक्ष में बैठने का जनाधार मिला। बीजेपी गठबंधन को 81 सीटों में से 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा। जेएमएम गठबंधन को 56 सीटें मिली और सरकार बनाई। अब बीजेपी विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है। मुख्य विपक्षी दल होने का दायित्व निर्वहन करेगी। नेता प्रतिपक्ष पार्टी की ओर से अपना मत रखेंगे।

Read Also: http://Aurangzeb Controversy: अबू आजमी के समर्थन में उतरा शायर मुनव्वर राणा का बेटा, औरंगजेब की कर दी तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *