Marco Rubio: SCO बैठक से इतर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की मुलाकात को लेकर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत और ईरान के बीच किसी ट्रेड डील की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देशों के बीच कोई व्यापार समझौता हुआ है। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर कड़ी चेतावनी दी।
दरअसल, मार्को रूबियो से पीएम मोदी और राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया था। रिपोर्टर ने उनसे कहा कि पीएम मोदी ने पेजेश्कियान और ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की है और ऐसा लग रहा है कि दोनों देश किसी तरह का व्यापार समझौता करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर रूबियो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई ट्रेड डील हुई है।
रूबियो बोले- हर देश बनाता है अपनी विदेश नीति
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हर देश अपनी स्वतंत्र विदेश नीति बनाता है। दुनिया के कई देश ईरानी शासन के साथ बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अमेरिका ने भी ईरानी शासन के कुछ लोगों से बैठक की है और उनके साथ संपर्क हुआ है।
इसके साथ ही रूबियो ने उन देशों को चेतावनी दी जो ईरान के साथ कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को ईरान को पाबंदियों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए। किसी भी देश को ऐसे तरीके बनाने में भी उसकी मदद नहीं करनी चाहिए, जिनसे ईरान कमाई कर सके और उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने तथा परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में किया जा सके। रूबियो ने साफ कहा कि अगर कोई भी देश ईरान के साथ कारोबार जारी रखता है तो ट्रंप प्रशासन उस देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने से नहीं हिचकेगा।
ट्रंप बोले- ईरान का मिशन अब कुछ ही समय की बात
इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान से युद्ध लगातार जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान का मिशन अब कुछ ही समय की बात है और यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका वहां बहुत अच्छा कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स और आर्मी खत्म हो चुकी है और उनके पास कुछ नहीं है। उन्होंने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर यह दावा ऐसे समय किया है, जब अमेरिका की ओर से ईरान को लेकर लगातार बयान सामने आ रहे हैं।
होर्मुज पर अमेरिका के कंट्रोल का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अब होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है और वहां से कई शिप गुजर रहे हैं। वहीं, ट्रंप ने होर्मुज का नाम बदलने की बात भी उठाई है। उन्होंने कहा था कि इसका नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दें। इ