PM मोदी ने काशी से जन्मे ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ को राष्ट्रीय परियोजना बनाया

PM Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि काशी की पावन धरती से उठा यह कल्याणकारी विचार अब एक नेशनल प्रोजेक्ट बन गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सामूहिकता की ताकत से यह अभियान हर युवा मन को छूएगा।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत द्वारा संचालित यह अभियान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। काशी डिक्लेरेशन के जरिए सामाजिक संगठनों और एनजीओ ने रोडमैप तैयार किया था, जो अब राष्ट्रीय स्तर पर लागू हो रहा है।

28 हज़ार युवाओं ने ली शपथ

देशभर के लगभग 28 हजार स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। अभियान में माय भारत स्वयंसेवक, एनएसएस, युवा क्लब, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, एनजीओ और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन शामिल हैं। यह 100 सप्ताह का जनभागीदारी अभियान है। हर रविवार खेल प्रतियोगिताएं, वॉकथॉन, योग-ध्यान, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। युवा नशा मुक्त स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए युवा तन-मन से स्वस्थ रहें और ड्रग्स से दूर रहें। उन्होंने सभी नागरिकों, खासकर युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *