ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, कहा- ‘टफ कुकी’ और महान लीडर

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। ट्रंप ने मोदी को “टफ कुकी” यानी बेहद सख्त और मजबूत नेता बताया है। साथ ही उन्हें दुनिया के उन नेताओं में शामिल किया है जिन्हें वे सबसे ज्यादा सराहते हैं।

ट्रंप ने Axios को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मोदी महान लीडर हैं। वे बहुत सम्मानित हैं। मैं असली मोदी को जानता हूं- वे बहुत टफ कुकी हैं।” ट्रंप ने आगे कहा कि मोदी शांत और अच्छे इंसान जैसे दिखते हैं, लेकिन असल में वे बहुत सख्त और स्मार्ट नेता हैं। उन्होंने कहा, “मोदी पिछले 12 साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं और उन्होंने भारत की राजनीति को स्थिर किया है।”

जिनपिंग पर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी “ऑल बिजनेस” यानी पूरी तरह काम पर ध्यान देने वाला बताया। लेकिन मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी युद्ध से दूर रहते हैं, जो बहुत समझदारी की बात है। ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले भारत अमेरिका का फायदा उठाता था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार हो रहा है। उनका यह बयान G7 समिट के दौरान मोदी और ट्रंप की हालिया मुलाकात के बाद आया है। दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती है। ट्रंप ने पहले भी मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया था।

G7 में हाल ही में मिले थे दोनों नेता
ट्रंप के इस बयान से भारत में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर खुशी है। भाजपा और समर्थक इसे भारत की बढ़ती वैश्विक छवि का प्रमाण मान रहे हैं। विपक्ष भी इस तारीफ को भारत की मजबूत कूटनीति का नतीजा बता रहा है। ट्रंप ने कहा कि मोदी भारतीयों से प्यार करते हैं और अमेरिका से भी। उन्होंने “हाउडी मोदी” कार्यक्रम का जिक्र भी किया।

भारत-अमेरिका के बीच संबंध मजबूत

के इस बयान से भारत-अमेरिका के बीच व्यापार सुरक्षा और रक्षा सहयोग औरमजबूत होने की उम्मीद बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही बड़े व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। ट्रंप का यह बयान भारत के लिए गर्व की बात है। यह दिखाता है कि मोदी का नेतृत्व दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *