PM मोदी ने राम नवमी पर दी शुभकामनाएं, भगवान राम के आदर्श को बताया मार्गदर्शक

PM Modi

Ram Navami 2026 India:(नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राम नवमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श न केवल भारतवासियों के लिए, बल्कि अनंतकाल तक पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।

त्याग, तप और संयम का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “देशभर के मेरे परिवारजनों को राम नवमी की असीम शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें त्याग, तप और संयम की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों और संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।”

राम की कृपा से कल्याण की कामना

प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सभी का कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।” राम नवमी का पर्व हर वर्ष भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और यह भारतीय संस्कृति में त्याग, धर्म और न्याय के संदेश का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *