Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2.0: (सोनीपत) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में आयोजित भव्य अंत्योदय मेला में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 का शुभारंभ किया। मुख्य मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें बताया था कि वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।
लोगों को सुनाया पीएम मोदी का संदेश
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता को राम-राम कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचा रहे हैं। यह योजना गरीब परिवारों को रोजगार, सम्मान और बेहतर जीवन स्तर देने की समग्र पहल है।” राज्य के हर जिले में एक साथ अंत्योदय मेलेआज हरियाणा के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से अंत्योदय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन मेलों में पेंशन, बीपीएल सेवाएं, राशन कार्ड, स्वरोजगार लोन, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन सहित दर्जनों विभागों की योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है।
इन्हें मिलेगा लाभ
लाभार्थियों की समस्याओं का तुरंत समाधान और तत्काल लाभ प्रदान करना इस मेले की खासियत है। योजना के अब तक के आंकड़े1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।
पहले चरण में 188 स्थानों पर मेले आयोजित किए गए।
50 हजार लोगों को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित।
4,272 लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण।
6,338 लोगों को दिहाड़ी रोजगार उपलब्ध कराई गई।
19 विभागों की 49 योजनाएं इस अभियान में शामिल।
महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए विशेष योजनाएंदीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को सालाना ₹2100 की वित्तीय सहायता (दो किस्तों में) दी जा रही है। अब तक ₹258 करोड़ वितरित।
निरोगी हरियाणा योजना में 96.72 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच, 5.60 करोड़ मुफ्त लैब टेस्ट।
चिरायु आयुष्मान योजना से 25 लाख 39 हजार मरीजों का ₹4,126 करोड़ का मुफ्त इलाज।
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना से 38,671 परिवारों को ₹1,456 करोड़ की सहायता।
गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर, 14.70 लाख परिवार लाभान्वित।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 15,765 गरीब परिवारों को प्लॉट और ग्रामीण क्षेत्र में 58 पंचायतों में 12,031 प्लॉट वितरित।
सीएम सैनी ने अंत में कहा, “अंत्योदय मेला विकास, सहभागिता और उत्साह का संगम है। हमारा संकल्प है कि हर गरीब परिवार अपने पैरों पर खड़ा हो और सम्मानजनक जीवन जी सके।”