यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचे परिजन

elvish yadav

Firing at YouTuber Elvish Yadav house: अक्सर विवादों में रहने वाले प्रसिद्ध यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर तड़के ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस वारदात को गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित उनके आवास के बाहर रविवार सुबह अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। इस दौरान घर में उनके कुछ परिजन मौजूद थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

कहां थे एल्विश यादव?

पुलिस के अनुसार जिस वक्त फायरिंग की घटना हुई, उस समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। यह हमला सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल की दीवारों पर लगी हैं। फायरिंग से आसपास के इलाकों में दहशत है।

टीम पहुंची मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिवार के एक सदस्य के मुताबिक, एल्विश को इस हमले से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी, और फिलहाल वह हरियाणा से बाहर हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *