HBSE Exam Dates 2025: हरियाणा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को अपनी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को तेज कर देना चाहिए, क्योंकि एचबीएसई ने दसवीं और बारहवीं परीक्षा की तारीखों को ऐलान कर दिया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने दसवीं और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से जुड़ा एक आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर जारी कर दिया है।
दसवीं कक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2025 से शुरू होगा। सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए परीक्षाएं एक दिन पहले यानी कि 26 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। साथ ही 10वीं की परीक्षाएं 15 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर एग्जाम डेट्स चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके भी परीक्षा तिथि से जुड़ा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
यह रही पूरी प्रक्रिया…
सबसे पहले स्टूडेंट्स बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 तिथि नोटिस पर क्लिक करें।
पीडीएफ फाइल खुलेगी, छात्रों को अपनी तारीखें जांचनी होंगी।
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।