BGT Ind vs Aus Perth Test Live: भारत ने दूसरे दिन कसा शिकंजा, जायसवाल शतक के करीब, 218 रनों की हुई कुल बढ़त

BGT Ind vs Aus Perth Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारत ने मजबूत शिकंजा कस लिया है। भारत ने बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त के आधार पर कुल बढ़त 217 रनों की हो गई है। टीम के पास अभी भी 10 विकेट सुरक्षित है। ओपनर यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर दूसरे दिन का खेल समाप्त तक नाबाद लौटे हैं।

मैच में टॉस जीतकर उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 104 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में भारत को 46 रनों की बढ़त मिली थी।भारत की ओर से कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 5, हर्षित राणा ने 3 और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मिचेल स्टार्क 26, एलेक्स कैरी 21 और ट्रेविस हेड 11 ने बनाए।

भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है। इस बार हैट्रिक लगाने का सुनहरा मौका है। इस सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाने हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष‍ित राणा का टेस्ट डेब्यू हुआ है। वहीं, ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से नाथन मैकस्वीनी का डेब्यू हुआ।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में शानदार खेल द‍िखाया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरी पारी के दौरान 20 साल बाद एक अनोखा इत‍िहास भी अपने नाम क‍िया। दरअसल, राहुल और यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतकीय साझेदारी की। इससे पहले साल 2004 में आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग ने पहले विकेट के लिए 123 रनों की पार्टनरश‍िप की थी।  

पिच को लेकर पठान ने कसा तंज  

दूसरे दिन पर्थ की पिच का मिजाज बदला-बदला दिखा। दूसरे दिन के खेल में केवल सिर्फ 3 विकेट गिरे। जो सभी ऑस्ट्रेल‍िया के थे। पिच के बदलते मिजाज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने तंज कसा और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इरफान ने पिच की फोटो शेयर करते हुए लिखा, इतनी जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता जितनी जल्दी ये पिच बदली है।

Read Also:Delhi: आम आदमी पार्टी में बगावत ! टिकट कटने के बाद केजरीवाल के करीबी विधायक ने कहा- चुनाव लडूंगा

पर्थ टेस्ट में अब तक भारत की स्थिति बहुत मजबूत दिखाई दे रही है। भारत दूसरी पारी में 218 रनों से आगे हैं। ओपनर जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर दूसरे दिन नाबाद लौटे हैं। भारतीय टीम के सभी विकेट सुरक्षित है। बदलते पिच के मिजाज को लेकर अब यहां बल्लेबाजी करना आसान दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारत तीसरे दिन सभी ओवर्स की बल्लेबाजी करना चाहेगा और चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगा।

Read Also: http://UP Byelection 2024 Result: प्रदेश की 9 में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे, करहल पर सपा लगातार आगे, जानें सभी सीटों का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *