Government Job: गुजरात सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख कब, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

Government Job: गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख शनिवार 16 नवंबर है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट vsb.dpegujarat.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सहायक अध्यापकों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर हैं। जिसके लिए 200 रुपए फीस रखी गई है। यह भर्ती 13,852 पदों पर निकाली गई है। जिसमें कक्षा एक से 5वीं तक के लिए 5,000 सीटें हैं। साथ ही कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए 7,000 सीटों पर आवेदन मांगे हैं।

आवेदकों के पास शैक्षिक योग्यता कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए दो साल का डीएलएड कोर्स होना अनिवार्य है। इसके अलावा कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए बैचलर डिग्री के साथ डीएलएड या बीएड की डिग्री जरूरी है। ओबीसी आवेदकों के लिए फीस 200 रुपए रखी गई है वहीं, आरक्षित वर्ग एससी/एसटी के लिए 100 रुपए रखी गई है। आवेदकों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल आयु सीमा रखा गई है।

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति ने नियुक्ति प्रक्रिया के लिए निम्न बिंदु रखे हैं। पहले स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटिन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और बाद में फाइनल मेरिट लगाई जाएगी। सहायक अध्यापकों को 22 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Read Also: http://Prayagraj Student Protest: यूपीपीएससी ने छात्रों को दी बड़ी राहत, RO और ARO परीक्षा स्थगित…वन डे वन शिफ्ट को मंजूरी

आवेदन करने की प्रक्रिया…

ऑफिशियल वेबसाइट vsb.dpegujarat.in पर जाएं।

GSPESC विद्या सहायक भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेगा।

यहां डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके फीस का भुगतान करें।

फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Read Also: http://RRB ALP Exam City 2024: असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, इस पद के लिए आवेदन करने वाले जरूर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *