Ind vs Ban Test: कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में शुरुआती तीन दिनों का खेल बारिश के कारण प्रभावित रहा था। अब चौथे दिन में रोमांच लौट आया है। भारत ने 52 रनों की बढ़त के साथ 26 रनों पर बांग्लादेश के दो विकेट चटका दिए हैं। अभी बांग्लादेश भारत से 26 रन पीछे हैं और पांचवें दिन का खेल बाकी है। भारत ने बांग्लादेश के 233 रनों के जवाब में पहली पारी 288 रन 9 विकेट पर घोषित कर दी।
कानपुर टेस्ट के पहले दिन 35 ओवर का खेल हुआ था। बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। बारिश के कारण अगले 2 दिन एक गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी थी। चौथे दिन मोमिनुल हक ने नाबाद शतक लगाया। उन्होंने 194 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कुछ खास कमाल नहीं किया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और आकाश दीप ने 2-2 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया।
बता दें कि, पहली पारी में भारत ने बांग्लादेश के गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया। शुरुआती 3 ओवर में बोर्ड पर 51 रन टांग दिए। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरूआत दी। सभी बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की क्लास लगाई। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 68, विराट कोहली ने 47 और शुभमन गिल ने 39 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन और आकाश दीप ने 5 गेंदों पर 12 रन जड़े। जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर पारी घोषित कर दी। भारत को पहली पारी में 52 रनों की बढ़त हासिल हुई।
पाचवें दिन रोमांचक हुआ खेल
अब मैच में रोमांच लौट आया है। पांचवें मैच का काफी अहम दिन है। अगर भारत बांग्लादेश को चाय काल तक निपटाने में कामयाब हो जाता है तो मैच का परिणाम भी देखने को मिल सकता है। दूसरी पारी में बांग्लादेश 26 रनों से पीछे हैं। बांग्लादेश ने 26 रनों पर दो विकेट चटका दिए हैं। ओपनर बल्लेबाज जाकीर हसन 10 रन और नाइटवॉच मैन हसद महमुद 4 रन को अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में पांचवें दिन का खेल काफी अहम रहने वाला है।
Read Also: UP: मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, अब बीजेपी का शासन खत्म…सपा विधायक के बयान के बाद मच गया बवाल