Tripura में पाकिस्तान का नाम लेकर बोले सीएम योगी, ‘मुरली से काम नहीं चलेगा, अब सुदर्शन जरूरी’

CM Yogi In Tripura: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ त्रिपुरा के बराकथल में सिद्धेशेवरी मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम लेकर जमकर हमला बोला और कहा कि हमारे पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पूरा दुनिया ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय का नरसंहार देखा है। पाकिस्तान भी मानवता के लिए नासूर है। इस मानवता के कैंसर का उपचार दुनिया की ताकतों को मिलकर करना होगा।

आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या, मथुरा और काशी यह तीन सनातन हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण स्तम्भ है, मान बिन्दु है। सीएम ने आगे कहा कि जो भी ताकतवर होगा उसे अपने सामर्थ्य का एहसास दुश्मनों को समय-समय पर कराते रहना होगा। जिससे वह सुरक्षित रह सकेगा। हमें जब भी भगवान श्रीकृष्ण की स्मृति आती है तो हमें एक हाथ में मुरली और दूसरे हाथ में सुदर्शन चक्र दिखाई देता है।

मुरली से हमेशा काम नहीं चलता है हमें सुरक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी उठाना पड़ता है। यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो सुरक्षा का माहौल मिला। दंगाइयों के लिए बुल्डोजर तैयार किया गया और अपराधियों के लिए जेल का रास्ता साफ कराया है। राम भक्तों को लिए भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया गया। इसलिए केवल मुरली से काम नहीं चलने वाला बल्कि धर्म की सुरक्षा के लिए सुदर्शन उठाना जरूरी है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Chunav 2024: घाटी में आज थम जाएगा 24 सीटों पर चुनाव प्रचार, जानिए राजनीतिक दलों ने क्या-क्या किए वादे

पाक मानवता के लिए कैंसर

इस दौरान सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरएसएस ने साल 1925 में भांप लिया था कि अगर कांग्रेस इसी रास्ते पर चलती रही तो एक दिन देश का विभाजन हो जाएगा। साल 1947 में आप सभी ने देखा था कि भारत का विभाजन हो गया था। भारत के विभाजन के बाद भी मुस्लिम लीग भारत में क्या कर रही है। देश में अभी राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हो रही है।

पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर यूपी के मुखिया ने कहा कि दुनियाभर में शांति की स्थापना के लिए पाकिस्तान का समाप्त होना आवश्यक है। पाकिस्तान मानवता के लिए कैंसर है। इस कैंसर का ऑपरेशन पूरी दुनिया की ताकतों को मिलकर करना चाहिए। जिससे पूरे विश्व में शांति स्थापित हो सकेगी। आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से पाकिस्तान से अलग होकर भारत में मिलने की मांग उठ रही है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Election 2024: किश्तवाड़ में दहाड़े अमित शाह, आतंकवाद को कर देंगे जमीन में दफन, विपक्ष को लेकर कर दी भविष्यवाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *