Lok Sabha Election 2024 PM Modi: आज 13 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण के लिए सियासी दल लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बिहार के अररिया पहुंचे। इस दौरान पीएम ने एक बार फिर से विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि, यह चुनाव सामरिक और आर्थिक रूप से देश को सशक्त बनाने का चुनाव है। इसमें बिहार बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। प्रदेश के हर नागरिक के कंधों पर भारत को तीसरी महाशक्ति बनाने की जिम्मेदारी है। आपका एक-एक वोट इस देश को मजबूती देगा।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, आरजेडी और कांग्रेस के लोगों को देश के संविधान की परवाह है और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का, गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे।
अब गरीबों को और ईमानदार मतदाताओं को ईवीएम की ताकत मिली है। इसी को लेकर विपक्ष बार-बार कोर्ट में याचिका दाखिल करता है। विपक्ष कहता है कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सुचिता और ईमानदारी के लिए ईवीएम को चुना है। विपक्ष के हर नेता के मन में ईवीएम को लेकर संदेह था। आज लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान की ताकत देखिए कि सुप्रीम कोर्ट ने मत पेटियों को लूटने वालों को झटका दिया है।
Read Also: Delhi: वीवीपैट को लेकर दायर याचिका SC ने की खारिज, EC ने कहा- ‘हम ईमानदारी से कराते हैं चुनाव’
पीएम मोदी ने कहा,आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे पड़े थे। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।