Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद की न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ा दिया। इससे पहले 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी।
पंजाब जाने के लिए मिली इजाजत
इसके अलावा न्यायधीश एम. के. नागपाल ने संजय सिंह को मजीठिया मामले में निकले प्रोडक्शन वारंट में पेशी के लिए अमृतसर ले जाने के लिए इजाजत दे दी है। संजय सिंह को 18 नवंबर को कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट से बाहर आते वक्त संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है।
केजरीवाल के खिलाफ हो रही बड़ी साजिश- संजय सिंह
आप सांसद ने कहा, ”सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ये लोग केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। गौरतलब है कि 4 अक्टूबर को आप सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। सांसद से पहले दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल में बंद है।
5 अक्टूबर को हुए थे पेश
बता दें कि, संजय सिंह को सबसे पहले 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक ईडी रिमांड पर भेजा था। इसके बाद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत लगातार बढ़ी है। आज शुक्रवार को कोर्ट ने एक बार फिर से हिरासत बढ़ाई है।