शुभम रावत-
नई दिल्ली:विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक का शुक्रवार को दूसरा दिन है। मुंबई मेंकुल 28 विपक्षी दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। आजइंडिया गठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में 13 नेताओं को जगह दी गई है। वहींसंयोजक के नाम पर सस्पेंस बरकरार है।
INDIA की चुनावी तैयारी
मुंबई के ग्रैंड हयात होटल मेंINDIA गठबंधन केनेता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं।विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक के दौरान कई मुद्दे तय किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे औरउद्धव ठाकरेने बैठक में एजेंडा रखा। विपक्षी दलों की बैठक में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई। जिसमेंशरद पवार, तेजस्वी यादव, संजय राउत समेत 13 नेताओं को शामिल किया गया है।
INDIAकोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य
1.शरद पवार
2.तेजस्वी यादव
3.संजय राउत
4.केसी वेणुगोपाल
5.एमके स्टालिन
6.अभिषेक बनर्जी
7.राघव चड्ढा
8. जावेद खान
9. लल्लन सिंह
10. हेमंत सोरेन
11. डी राजा
12. उमर अब्दुल्ला
13. महबूबा मुफ्ती
चुनावी रैलियों के लिए भी कमेटी का गठन
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षीकोआर्डिनेशन कमेटी मेंमुद्दे और कार्यक्रमों को तय करने के लिए भी प्लानिंग कमेटी का गठन होगा।चुनावी रैलियों के लिए अलग से कमेटी बनाई जाएगी।इसके साथ ही सोशल मीडिया और एक्शन प्लान के लिए भी कमेटी बनेगी। साथ ही रिसर्च और डाटा कमेटी का भी गठन किया जाएगा।