No Confidence Motion: I.N.D.I.A पर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- ‘इनकी मोहब्बत की नहीं भ्रष्टाचार की दुकान’

No Confidence MotionJyotiraditya Scindia:सदन में अविश्वास प्रस्ताव के फाइनल राउंड में जोरों से चर्चा चल रही है। इसी कड़ी में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर बरसे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से 67 सालों में जो कार्य नहीं किए गए, वो एनडीए ने 9 सालों के कार्यकाल में करके दिखाया।

बीजेपी सांसद सिंधिया ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इन लोगों को न देश की चिंता है और न जनता की। लोकतंत्र के इस मंदिर में जो दृश्य दिख रहा है। इसमें देश के लिए सदभाव और विचारधारा निर्मित होती है। देश की 140 करोड़ जनता इससे प्रेरणा लेती है लेकिन यह लोग न बात सुनने को तैयार है और न बात करने के लिए तैयार है।

माफी मांगे विपक्ष- सिंधिया

सिंधिया ने आगे कहा कि मुझे संसद में 20 साल हो गए लेकिन ऐसा दृश्य मैंने आज तक नहीं देखा। इन लोगों के लिए खुद की हैसियत देश से सर्वोपरि है, जबकि हम सभी का कर्तव्य देश की सेवा करना है। इसलिए विपक्ष के लोगों को देश से माफी मांगनी चाहिए। सरकार के साथ मिलकर हर मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए।

बीजेपी सांसद ने मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ये लोग सदन में बैठकर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष द्वारा लाया गया लेकिन चर्चा करने को तैयार नहीं है। मणिपुर की आड़ में अपनी सियासी रोटियां सेक रहे हैं। आगे सिंधिया ने कहा कि दो दिनों से कांग्रेस भाषण के बीच में शोर कर देती है। यह वह बादल है जो गरजना जानते हैं लेकिन बरसना नहीं जानते।

गठबंधन भ्रष्टाचार की दुकान- सिंधिया

इसके अलावा सिंधिया ने विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह मोहब्बत दुकान नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार की दुकान है। ये कहते हैं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लाएंगे। इनकी खुद की दुकान भ्रष्टाचार, झूठ, तुष्टिकरण का दुकान है। केवल दुकान का नाम बदलता है। सामान वही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *