Seema Haider: यूपी एटीएस की पूछताछ में सीमा का बिहार से कनेक्शन का खुलासा, पाकिस्तानी जासूस होने का गहराया शक

पटना: अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत आने वाली चार बच्चों की मां सीमा हैदर इन दिनों चर्चा में है। लेकिन प्यार का दावा कर भारत में प्रवेश करने वाली सीमा हैदर पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने के शक में उत्तर प्रदेश एटीएस पिछले दो दिनों से उससे पूछताछ कर रही है। यूपी एटीएस की पूछताछ में सीमा कई सवालों के जवाब नहीं दे पाई है। इस बीच अब उसके सरहद पार करने की कहानी में बिहार कनेक्शन भी सामने आया है।

दरअसल, पाकिस्तान से भारत में एंट्री करने वाली सीमा हैदर से यूपी एटीएस पिछले दो दिन से पूछताछ कर रही है। एटीएस की पूछताछ में सीमा ने कई अहम राज खोले हैं, लेकिन ऐसे और भी कई सवाल हैं जिसका जवाब वो नहीं दे पाई है। जिसके कारण उसके पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका बढ़ती जा रही है। अब सीमा के सीमा पार करने की कहानी में ये खुलासा हुआ है कि सीमा नेपाल से बिहार के सीतामढ़ी के रास्ते भारत पहुंची थी।

यूपी एटीएस की पूछताछ में सीमा ने ये बात स्वीकार भी कर ली है कि उसने पाकिस्तान से भारत में एंट्री करने के लिए नेपाल से होते हुए बिहार का रास्ता अपनाया था। सीमा के ऐसे राज बाहर आने और कुछ अहम सवालों के जवाब ना देने से उसके पाकिस्तानी एजेंट होने की संभावना बढ़ती जा रही है। बता दें कि तीन चार ऐसे अहम सवाल है जो इस बात की ओर इशारा करता है कि सीमा, जो प्यार का हवाला देकर भारत आई है वो झूठ है।

जैसे उसने सेना के अधिकारी को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी थी, लेकिन जब यूपी एटीएस ने इसके पीछे की वजह पूछी कि क्यों भेजी थी, उसने नहीं बताया। दूसरा सबसे बड़ा सवाल जो है वो ये है कि जब उसका पासपोर्ट 8 मई को पासपोर्ट जारी हुआ तो 10 मई को ही उसने पाकिस्तान कैसे छोड़ा? तीसरा सवाल-पाकिस्तान से नेपाल दस्तावेज लेकर आई और भारत में दाखिल हुई तो एक सिम नेपाल में क्यों फेंका?इसके अलावा, 70 हजार के मोबाइल को दो-तीन दिन में ही क्यों फेंक दिया।

बता दें कि ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब सीमा हैदर नहीं दे पाई है। उल्लेखनीय है कि सीमा ने मीडिया को बताया है कि यूपी के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से पब्जी खेलने के दौरान उसे प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वो पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर इंडिया चली आई। भारत आने के बाद वो अवैध तरीके से डेढ़ महीने तक रबूपुरा में रही।

इस बीच इस बात की जानकारी लगने के बाद 6 जुलाई को यूपी पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन को गिरफ्तार कर लिया था। अब वह न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रबूपुरा स्थित सचिन के घर पर रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *