नितिन उपाध्याय
Seema Haider Sachin Love Story:सचिन मीणा के प्यार में पागल होकर भारत आई पाकिस्तानी सीमा हैदर पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सीमा से पूछताछ में रोज नए-नए खुलासे हो रहेहैं। सीमा हैदर एक खास ट्रेनिंग लेने के बाद भारत में एंट्री कर पाई है। दो दिनों से यूपी एटीएस की पूछताछ में सीमा ने सवालों के जवाब घुमा फिराकर दिए हैं।
अब तक यूपी एटीएस की नोएडा यूनिट करीब 18 घंटों से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है। इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है कि सीमा को किसी तीसरे शख्स की मदद से पूरी तैयारी के साथ भारतीय सीमा में दाखिल कराया गया था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, जो तरीका सीमा ने भारत आने में आजमया है। इस तरह का तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग या जिस्मफरोशी रैकेट में शामिल महिलाएं भारत-नेपाल सीमा को पार करने में अपनाती है। इससे पहले भी ऐसे बहुत से मामले सामने आ चुके हैं।
बताया जा रहा है कि इस तरह की ट्रेनिंग नेपाल में मौजूद पाकिस्तानी हैंडलर उन महिलाओं को देते हैं, जिनको नेपाल सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश कराना होता है। यह गतिविधि पूरी तरह से गैरकानूनी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह शख्स कौन जिसने सीमा हैदर को भारत आने में पूरी ट्रेनिंग दी थी।
भारतीय खुफिया एजेंसियों को शक है कि नेपाल सीमा के पास कुछ एजेंट मौजूद है। वह एजेंट लोगों को गैरकानूनी तरीके से तैयार कर भारत में दाखिल कराते हैं। खुफिया एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि कैसे सीमा पाकिस्तान से दुबई गई और दुबई से नेपाल आई। इसके बाद नेपाल के रास्ते वह भारत में प्रवेश कर पाई।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी की शुरूआत कोरोनाकाल में पबजी खेलते हुई थी। इसके बाद दोनों ने नंबर शेयर कर बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा और बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब सीमा हैदर सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है।