इसके बाद दो दिनों से नोएडा के सेक्टर 58 एटीएस दफ्तर में सीमा हैदर से पूछताछ हो रही है और इसे एटीएस के एसएसपी लीड कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सीमा हैदर किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रही है बल्कि वह नपा तुला जवाब दे रही है। ,
कानून और सरहद की रेखा लांघकर भारत आई सीमा हैदर इन दिनों सरक्षा एजेंसियों की रडार पर है। पिछले दो दिनों से यूपी एटीएस की नोएडा यूनिट सीमा हैदर से पूछताछ कर रही है। लेकिन सीमा हैदर सभी सवालों के जवाब घुमा फिराकर दें रही है। सीमा हैदर पर जासूसी का शक लगतार मंडरा रहा है।
सोमवार को एटीएस ने सेक्टर 94 के कंट्रोल एंड कमांड सेटर में, सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल से लगभग 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी।इसके बाद देर रात सीमा और सचिन के पिता को रबूपुरा घर पर छोड़ दिया लेकिन सचिन से रात में भी पूछताछ होती रही।
इसके बाद दो दिनों से नोएडा के सेक्टर 58 एटीएस दफ्तर में सीमा हैदर से पूछताछ हो रही है और इसे एटीएस के एसएसपी लीड कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सीमा हैदर किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रही है बल्कि वह नपा तुला जवाब दे रही है।
पूछताछ में सीमा हैदर ने बताया कि वह पाक आर्मी में सूबेदार अपने चाचा और भाई के संपर्क में नहीं है। वह सिर्फ अपना प्यार पाने के लिए सरहद को पार करके भाई है। अभी तक की पूछताछ में सीमा हैदर से आईएसआई की प्लानिंग, कोडवर्ड, भारत आने का मकसद सहित अन्य कई तरह के सवाल किए गए हैं। सभी सवालों का जवाब सीमा घुमा फिराकर दे रही है।
एटीएस को शक है कि सीमा किसी पाकिस्तानी साजिश का बड़ा हिस्सा है। एटीएस को सीमा के लुक को लेकर भी कुछ संशय है। सूत्रों का कहना है कि, अक्सर किसी खास मकसद से विदेशी महिला जासूस इस तरह के गेटअप तैयार करती हैं। हालांकि सीमा हैदर जासूस है या नहीं, इसको लेकर भी एटीएस ने कुछ स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा का प्यार कोरोनाकाल के दौरान पबजी खेलते हुए परवान चढ़ा था। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और बाद में सीमा हैदर दो देशों की सरहद पार कर अपने बच्चों समेत भारत आ गई। मामला सुर्खियों में बाद सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर सीमा हैदर आ गई।
सीमा’…साजिश और सवाल…ISI की प्लानिंग और कोडवर्ड पर सीमा ने क्या उगला राज!