सीएम मनोहर लाल का कहना है कि दिल्ली (Delhi Flood) में अभी भी पानी भरा हुआ है। इतने दिनों के बाद पानी की निकासी नहीं की गई। दिल्ली सरकार (Delhi Government) अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड रही है और लगातार हरियाणा को बदनाम करने पर तुली हुई है।
बाढ़ को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने दिल्ली के सीएम पर जोरदार हमला बोला है। मनोहर लाल का कहना है कि हथिनीकुंड बैराज (Hathni Kund barrage) को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सोच बहुच छोटी है। बड़ी सोच वाले बेबुनियाद आरोप नहीं लगाते और वह पूरे देश को एक परिवार मानते हैं। मानव हित में सभी की सहायता करते हैं। अरविंद केजरीवाल सीएम होने के बावजूद ऐसी बात करते हैं यह अनपढ़ और अज्ञानी वाली बातें हैं।
हरियाणा को बदनाम कर रहे केजरीवाल- मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि दिल्ली (Delhi Flood) में अभी भी पानी भरा हुआ है। इतने दिनों के बाद पानी की निकासी नहीं की गई। दिल्ली सरकार (Delhi Government) अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड रही है और लगातार हरियाणा को बदनाम करने पर तुली हुई है। दिल्ली वासियों के बदनाम करने से हरियाणा बदनाम नहीं होगा। दिल्ली के संवैधानिक पदों पर बैठे लोग जोकर जैसी बातें कर रहे हैं।
रविवार को इससे पहले दिल्ली बीजेपी नेताओं ने रविवार को आप सरकार को आड़े हाथों लिया था। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) का कहना था कि केजरीवाल को बताना होगा कि बीते दो सालों से बाढ़ नियंत्रण (Flood Control Meeting) को लेकर बैठक क्यों नहीं हुई। बाढ़ को लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पास क्या तैयारी है। सरकार के असफल होने के बाद दूसरी सरकारों पर जिम्मेदारी का ठिकरा फोड़ा जा रहा है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार को दिल्ली वासियों की कोई चिंता नहीं है।
AAP का काम सिर्फ आरोप लगाना- लेखी
केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बताए कि यमुना की सफाई पर 6800 करोड़ रुपए खर्च किए गए सफाई क्यों नहीं हुई और वह पैसे कहां गए?हरियाणा की ओर से पानी कम छोड़ा गया बावजूद इसके दिल्ली के इलाकों में पानी भरा हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार का काम सिर्फ बीजेपी पर आरोप लगाना है। दिल्ली के विकास के लिए कोई प्लान नहीं है।
सीएम मनोहर लाल का दिल्ली सीएम पर पलटवार, बोले- ‘अनपढ़ और अज्ञानी हैं केजरीवाल’