विधानसभा का घेराव करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, छोड़े गए आंसू गैस के गोले

दरअसल, बिहार में शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने आज यानी गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। इस मार्च में विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल रहे।


पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरोध में और 10 लाख नौकरी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा सत्र के चौथे दिन भी भाजपा का प्रदर्शन जारी रहा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद स्पीकर ने दो भाजपा विधायकों को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। वहीं अब खबर है कि पटना के डाक बंगला चौराहा पर विधानसभा घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

दरअसल, बिहार में शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने आज यानी गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। इस मार्च में विजय सिन्हा समेत कई नेता शामिल रहे। विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस की लाठीचार्ज में कुछ महिला कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई है।

इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद बिहार भाजपा अध्यक्षसम्राट चौधरी ने कहा कि लाठी गोली की लठबंधन सरकार से हम डरने वाले नहीं है।हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है….।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *