#WorldMusicDay: दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है संगीत दिवस, जानिए इस दिन का उद्देश्य

नई दिल्ली: आज भारत समेत दुनिया में वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जा रहा है। इस दिन कोपहली बार फ्रांस में 1982 में मनाया गया था। फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने लोगों की संगीत के प्रति प्यार को देखते हुएइस दिन को मनाने का ऐलान किया था। उन समय संगीत दिवस को दूसरे नाम फेटे ला म्यूजिक से भी जाना जाता था।

32 से ज्यादा देशों में मनाया गया था संगीत दिवस

1982 में जब संगीत दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी तब इसे 32 से ज्यादा देशों में मनाया गया था। उसके बाद से भारत,ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया,इटली, ग्रीस, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, और दुनिया के कई अन्य देश हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाते हैं।

संगीत दिवस का उद्देश्य

संगीत के महत्व और उपयोगिता के बारे में दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व संगीत दिवस दुनिया में मनाया जाता है। योग दिवस यानी 21 जून को ही विश्व संगीत दिवस भी मनाते हैं। वर्ल्ड म्यूजिक डे के दिन लोग अपने मन पसंद गीत और संगीत को सुनते हैं। संगीत मानसिक सेहत और शांति के लिए बेहद सहायक है। संगीत मन को रिलैक्स और रिफ्रेश फील कराने में अहम भूमिका निभाता है।

बेहद खास है संगीत का महत्व

संगीत और इंसान का रिश्ता बेहद पुराना है। अच्छा संगीत दिल को सुकून देता है। संगीत की धुन इसके बोल और इसकी मधुर आवाज हमसे संवाद करती है। संगीत हमारे मन को तरो-ताजा कर देता है। अच्छा संगीत हमारे मन को शांती देता है और हमारे दिल की गहराईयों में जाकर हमें किसी दूसरी दुनिया की अनुभूति कराता है।संगीत मनोरंजन के साथ ही स्वस्थ तन-मन के काफी लाभकारी है। स्टडी के मुताबिक, संगीत शरीर में बदलाव लाता है, जो स्वास्थ्य में सुधार करता है। संगीत अवसाद और निराशा के शिकार लोगों को इससे बाहर निकालने में भी मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *