Terrorist Sajid Mir:आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चीन एक बार फिर से बेनकाब हुआ। चीन ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन एक आतंकी को बचा लिया। चीन ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर (Sajid Mir) को ग्लोबल टेररिस्ट (Global Terrorist) की लिस्ट में डालने के भारतऔर अमेरिका के प्रस्ताव को रोक दिया। अमेरिका ने आतंकी साजिद मीर पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में चीन ने आतंकी साजिद मीर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने के प्रस्ताव को रोक दिया। बीते साल सितंबर में चीन ने मीर को ग्लोबल आतंकी(Global Terrorist)होने के प्रस्ताव में अडंगा लगया था। इससे पहले भी चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध समिति के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए प्रस्तावों पर रोकता रहा है।
मुंबई में कराया था आतंकी हमला
गौरतलब है कि आतंकवादी साजिद मीर 26/11 के मुंबई हमलों में वांछित है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) नेसाल 2008 में आतंकियों को मुंबई भेजकर इन हमलों को अंजाम दिया था। इस दौरान आतंकियों ने होटल, अस्पताल, कैफे, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों को निशाना बनाया था। जिसमें 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे। जिसमें 6 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
इससे पहले 21 अप्रैल 2011 को मीर पर यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (United Status District Court) समेत कई कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किए थे। साथ ही विदेशी सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने, आतंकवादियों को सहायता देने, अमेरिका के बाहर एक नागरिक की हत्या करना और सार्वजनिक स्थानों पर बमबारी का आरोप लगाया था।