नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने नए अभियान का आगाज कर दिया है। अभियान का नाम है भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी अभियान।
दोनों तरफ से हो रहे हैं वार
भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी अभियान ऐसे समय में शुरू किया है, जब केजरीवाल सहित आप के नेता सेवाओं के मामलों पर दिल्ली सरकार का नियंत्रण वापस लेने वाले अध्यादेश को लेकर नरेन्द्र मोदी नीत सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
भाजपा का यह है आरोप
भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के 52 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाती रही है और इसे राज महल बता रही है। अभियान के दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए मुख्यमंत्री के पुनर्निर्मित आधिकारिक आवास के मॉडल के साथ सेल्फी लेंगे।
इस नेता ने लगाए आरोप
सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी अभियान दिल्ली के लोगों के सामने केजरीवाल की असलियत को उजागर करेगा। उन्होंने आरोप लगाया, केजरीवाल ने अपने बंगले पर जनता की गाढ़ी कमाई का 52 करोड़ रुपये खर्च कर भ्रष्टाचार किया है।भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा।