Delhi: राजधानी में G20 Neon मैराथन का आयोजन, समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल ने नशे और आंतकवाद के खिलाफ दिलाई शपथ

Delhi G20 Neon: राजधानी दिल्ली में (G20 Neon) मैराथन का आयोजन किया गया।इसमें 200 यूनिवर्सल रनर्स को नशे और आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई गई। बता दे कि इस मैराथन का आयोजन दिव्यांग समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल ने किया। समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल समाज को नशा मुक्त बनाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का प्रण ले चुके हैं। वह अब तक देशभर में 100 से ज्यादा ऐसे आयोजन कर चुके हैं।

विक्रम डोगरा रहे मुख्य अतिथि

समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल का कहना है कि वह खुद दौड़ नहीं सकते लेकिन समाज को दौड़ता हुआ देखना चाहते हैं। इसके वह देशभर में मैराथन का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें रनर्स को बुराई के खिलाफ लड़ने का प्रण दिलाया जाता हैं। दिल्ली में आयोजित जी20 Neon मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल (AVSM) विक्रम डोगरा मौजूद रहे।

आगे समाजसेवी मृणाल ने जानकारी देते हुए कहा कि जैसे भारत को 2022-2023 में G20 सम्मेलन की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। इस सम्मेलन को लेकर देशभर में अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं ठीक वैसे ही हम कई मैराथन, स्टार्ट अप समिट, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें G20 देश के दूतावास से भी लोग आकर इसका हिस्सा बने।

दो हजार लोगों ने लगाई दौड़

जानकारी के लिए बता दे कि (G20 Neon) मैराथन में करीब दो हजार से लोग समलित हुए। इस मैराथन का आयोजन रात में किया गया और राष्ट्रगान के साथ इसका शुभारंभ किया गया।इसके बाद आतंकवाद के ख़िलाफ लड़ाई और देश को नशामुक्त करने का प्रण लिया गया। साथ ही बालासोर ट्रेन में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

समाजसेवी नीलोत्पल मृणाल और यूनिवर्सल रनर्स के G 20 Neon मैराथन को CONCOR (Container Corproation of India) , SBI Bank (State Bank Of India ), LIC (Life Corporation Of India), EIL (Enginners India limited ) Gorgio Professional और अन्य कंपनी के सहयोग से आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *