Wrestlers Protest Anurag Thakur: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्षबृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी विरोध के बीच केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि हम सभी चाहते हैं कि पहलवानों को न्याय मिले, लेकिन यह कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही होगा।
हम निष्पक्ष जांच के पक्षधर- अनुराग ठाकुर
बता दे कि केंद्रीय खेल मंत्री का बयान पहलवानों के एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन के बाद आया है। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच की पक्षधर है। हम सभी चाहते हैं कि न्याय दिया जाए, लेकिन यह उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद होगा।
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
अनुराग ठाकुर का कहना है कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।जल्द ही पहलवानों को न्याय मिल जाएगा।केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि इस मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहाहम सभी तेजी से जांच के पक्ष में हैं।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने पहलवानों की हर मांग पर सहमति जताई है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से प्रशासकों की एक समिति नियुक्त करने को कहा।
उन्होंने कहा, चाहे वह एथलीट हो या महिला, अगर कोई अत्याचार हुआ है, तो उन्हें त्वरित न्याय मिलना चाहिए। केन्द्र सरकार पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कराकर पहलवानों को न्याय देगी और अगर बीजेपी नेता दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई तय है।