नई दिल्ली: संगीत निर्देशक इलैयाराजा आज, यानी 2 जून को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।इस खास दिन पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संगीतकार के अपने पसंदीदा गाने शेयर कर उन्हें जन्मदिन दिन की बधायां दे रहे हैं। इलैयाराजा को प्यार से इसाईनानी भी कहा जाता है। उन्होंने7,000 से अधिक गीतों के साथ 1,000 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है।इलैयाराजा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में से एक माना जाता है।
इलैयाराजा एक भारतीय संगीतकार, इंस्टूमेंटलिस्ट, गीतकार और गायक हैं,जो भारतीय सिनेमा में अपने काम के लिए लोकप्रिय हैं। तमिल और तेलुगु फिल्मों में इन्होंने एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। 45 वर्षों से अधिक के करियर में उन्होंने सात हजार से ज्यादा गीतों की रचना की है। इसके साथ ही एक हजार से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। इसके अलावा उन्होंने 200 फिल्म परियोजनाओं पर भी काम किया है।
बता दें कि इलैयाराज का जन्म 2 जून 1943 को भारत के तमिलनाडु के थेनी जिले के पन्नईपुरम के एक कृषक परिवार में हुआ था। वे एक ग्रामीण क्षेत्र में पले-बढ़े और 14 साल की उम्र में वह अपने बड़े भाई पवलर वरदराजन की अध्यक्षता में पावलर ब्रदर्स नामक एक यात्रा संगीत मंडली में शामिल हो गए, और अगले दशक में पूरे साउथ इंडिया में प्रदर्शन किया। इस मंडली के साथ काम करते हुए इलैयाराजा ने आसमान की बुलंदियों को छूना शुरु कर दिया। और आज वे भारतीय सिनेमा के एक जाने माने हस्ती हैं।