#WorldMilkDay क्यों मनाया जाता है ? जानिए इस दिन का उद्देश्य

नई दिल्ली:हर साल 1 जून को भारत समेतदुनियाभर मेंवर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। वहींभारत में हर साल नेशनल मिल्क डे 26 नवंबर को मनाया जाता है।इस दिन का उद्देश्य दूध और डेयरी उत्पादों के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

वर्ल्ड मिल्क डे का इतिहास

वर्ल्ड मिल्क डे मनाने की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। उस समय संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने विश्व दुग्ध दिवस की स्थापना की। आज इस दिन को दुनियाभर के कई देशों में इस दिन को मनाया जाता है।

वर्ल्ड मिल्क डे 2023 की थीम

हर साल वर्ल्ड मिल्क डे के लिए एक खास थीम रखी जाती है। इस साल इसकी थीम पौष्टिक आहार और आजीविका देते हुए यह कैसे यह एनवायरमेंट फूटप्रिंट्स को कम कर रही है। इस पर आधारित है।

दूध पीने के फायदे

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, पोटेशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई तरह के रोगो से बचाते हैं। साथ ही हमारे शरीर को ताकतवर और सक्रिय बनाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

1-दूध में कैल्शियम पाया जाता है। जो सेहत के काफी फायदेमंद होता है। इसकेनियमित सेवन से दांत मजबूत बनते हैं।

2-दूध हमारी त्वचा को चमकदार, मुलायम और कोमल बनाता है।

3-दूध पेट की जलन से राहत दिलाने में भी कारगर साबित होता है।

4-दूध में मौजूद विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

5-दूध कम वजन में भी काफी लाभकारी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *