बिलावल भुट्टो पहुंचे SCO समिट में भाग लेने गोवा, बोले-आकर ख़ुशी हुई

पणजी: आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आज SCO समिट में भाग लेने के लिए गोवा पहुंचे हैं। वो शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होंगे। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा, मैं गोवा आकर काफी खुश हूं।

यह बोले बिलावल

इसके पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था- इस बैठक में भाग लेने का मेरा फैसला बताता है कि पाकिस्तान के लिए SCO कितना अहम है। मैं सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा के लिए उत्सुक हूं।

रूस के विदेश मंत्री भी पहुंचे

SCO की मीटिंग में शामिल होने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरेव भी गोवा पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। रूस-चीन के फॉरेन मिनिस्टर्स इससे पहले मार्च में G20 की एक मीटिंग के लिए भारत आए थे। वहीं, चीन के फॉरेन मिनिस्टर भी एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे।

शाहबाज शरीफ यह बोले

बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा इस मीटिंग के लिए जाना SCO चार्टर के लिए हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। हम इलाके में स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।

7 साल से बंद है बातचीत

भारत और पाकिस्तान के बीच 7 साल से कोई बातचीत नहीं हो रही है, इसलिए बिलावल भुट्टो की इस विजिट पर सबकी नजरें हैं। बिलावल पाकिस्तान की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। वे अप्रैल 2022 में 33 साल की उम्र में पाकिस्तान के सबसे युवा विदेश मंत्री बने थे। इसके बाद से उन्होंने भारत को लेकर 5 विवादित बयान दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *