#gujaratfoundationday: आज गुजरात और महाराष्ट्र मना रहा है अपना 63वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली: आज दुनिया भर में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। और आज ही के दिन गुजरात और महाराष्ट्र भी अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पूरे विश्व और राज्य के लोगों को गुजरात स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे प्रधान मंत्री के नेतृत्व में हम अमृतकाल मना रहे हैं, अमृतकाल का यह पहला गुजरात स्थापना दिवस विशेष महत्व का दिन है। 1 मई 1960 को गुजरात एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और गुजराती विकास की ओर आगे बढ़े। चाहे भूकंप हो, बाढ़ का प्रकोप हो या फिर कोरोना की महामारी, गुजरातियों ने हर आपदा का डटकर मुकाबला किया है।

बता दें कि 1 मई को गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाता है। भारत के स्वतंत्र होने के समय यह प्रदेश मुंबई का अभिन्न अंग था। अलग गुजरात की स्थापना 1 मईको 1960 को हुआ जिसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस 1 मई को मनाया जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *