Coronavirus Update: कोरोना के नए मामले में आई गिरावट…पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए 5,874 नए मामले

नई दिल्ली:पिछले कुछ दिनों के मुकाबलेदेश में अब कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,874 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8,148दर्ज की गई। वहीं, एक दिन में कोरोना से 25 लोगों की मौत हो गई है।बता दें कि भारत में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या घटकर 49,015 हो गई है।

इससे पहले यानी शनिवार की बात करें तो देश में 29 अप्रैल को देश में कोरोना के 7,171 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69% था। वहीं, 28 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,533 नए मामले सामने आए थे। उस दिन 24 घंटे में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 44दर्ज की गई थी।

अब तक 220.66 करोड़ दी गई वैक्सीन डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नेशनल कोरोना रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,43,64,841 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में 220.66 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *