श्रीनगर: बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है। पिछले दो दिन पहले कश्मीर के पुलवामा में हुए टारगेट किलिंग मामले में संजय शर्मा की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में आज सेना ने इससे जूडे़ आतंकी को ढेर कर दिया है।
#AwantiporaEncounterUpdate: Killed #terrorist identified as Aqib Mustaq Bhat of #Pulwama (A category). He initially worked for HM #terror outfit, nowadays he had been working with TRF. #Killer of late Sanjay Sharma #neutralised: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/1EdTeobWYP
Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) February 28, 2023
विजय कुमार ने दी यह जानकारी
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा के आकिब मुस्ताक भट के रूप में हुई है। उसने शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन उग्रवादी संगठन के लिए काम किया। अभी वह टीआरएफ आतंकी संगठन के साथ काम कर रहा था। एडीजीपी ने बताया कि आतंकी आकिब दिवंगत संजय शर्मा की हत्या में शामिल था।
रविवार को हुई थी संजय शर्मा की हत्या
रविवार को पुलवामा में बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित बैंक गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों के पदगामपोरा में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमले के बाद से ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थीं।
हत्या से स्थानीय लोग भी हुए थे आहत
पुलवामा जिले के अच्छन गांव में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भाईचारे की मिसाल पैदा की। उन्होंने संजय शर्मा के अंतिम संस्कार में परिवार की तरह मदद की। उन्होंने संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की और अर्थी को भी कंधा दिया। संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है। स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय शर्मा की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।