PM Kisan 13th installment: किसानों के लिए खुशख़बरी, इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना

PM Kisan 13th installment:किसानों को जल्द ही किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) मिलने वाली है। जिसकी तारीख का ऐलान हो चुका है। 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस योजना की 13वीं किस्त को जारी करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि पीएम मोदी कर्नाटक के बेलगांव में (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत 13वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे और इसके अलावा किसानों को संबोधित भी करेंगे।

डीबीटी के माध्यम से होगी राशि ट्रांसफर

जानकारी के लिए बता दे कि, ये राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान फ्लैगशिप योजना के तहत सरकार 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए की 13वीं किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) किस्त जारी करेगी। जिसे किसानों के खाते में सीधा भेजा जाएगा।

क्या है पीएम किसान योजना

बता दे कि, पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। योजना के तहत हर चार माह के अंतराल पर 2000 रुपए की तीन समान किस्तों में ये पैसा दिया जाता है। इससे पहले पीएम किसान की किस्त 17 अक्टूबर 2022 को जारी की गई थी। जनवरी के पहले हफ्ते से ही लोगों को सम्मान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार था।

अटक सकता है पैसा

जिन किसानों ने इस योजना के लिए (KYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी पीएम किसान की किस्त अटक सकती है। पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त प्राप्त करने के लिए पात्र किसानों को 10 फरवरी, 2023 तक अपनी केवाईसी अपडेट करनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *