नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश कर रही हैं। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में टूरिज्म को लेकर बहुत आकर्षण है। सरकार टूरिज्म को लेकर मिशन मोड में काम करने वाली है। देश में टूरिज्म की आपार संभावना को देखते हुए रोजगार के भी काफी अवसर मिलेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा ऐप
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक ऐप बनाया जाएगा जिस पर हर प्रकार की जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। देखो अपना देश इनिशिएटिव के तहत देश के भीतर पर्यटन को बढाया जाएगा। स्वदेश दर्शन स्कीम भी लागू की जाएगी। इसके लिए 50 जगहों का चयन किया जाएगा।
बजट पेश करने से पहले की राष्ट्रपति से मुलाकात
बता दें कि बजट पेश करने से पहलेवित्त मंत्र निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी जिसके बाद उन्होंने बजट पेश करना शुरु किया।
ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम होगा। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।