#DelhiRains: दिल्ली एनसीआर में रविवार रात हुई घनघोर बारिश…आगे भी संभावना

नई दिल्ली: कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के बाद अब बारिश से दोबारा ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। देश के कई राज्यों जैसे बिहार, यूपी, राजस्थान में ठहाके की बारिश हुई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में रविवार दोपहर से बारिश हो रही थी लेकिन करीब आधी रात के बाद तेज आंधी के साथ घनघोर बारिश देखने को मिली जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को भी यानी आज भी अगले 12 घंटों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं और तापमाप में गिरावट भी आ सकती है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के ऊपर आने वाले ताजा बादल पैच से शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नरेला, बवाना, अलीपुर, कंझावला, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुंज, हौजखास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी क्षेत्र में हल्की बारिश होगी। एनसीआर क्षेत्र में, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम और मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई थी।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव

मौसम विभाग का मानना है कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) एक्टिव हो चुका है। इसलिए यहां बारिश (Rajasthan Weather) का दौर जारी है और अगले 24 घंटे तक भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान में पिछले 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर 30 मिलीमीटर (मिमी) तक बारिश दर्ज की गई है।

तापमान में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं-कहीं पर छींटे पड़ने की संभावना है। दिल्ली में आज तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार को ठंड के बढ़ने की संभावना है। विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, सप्ताह के अंत में न्यूनतम तापमान के बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार से दिल्ली का आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *