Atal Bihari Jayanti: 98वीं जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Jayanti:आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जन्म जयंती है। बीजेपी आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्रियों और नेताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को सदैव अटल पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

जानकारी के लिए बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। स्कूली शिक्षा ग्वालियर से पूरी की और ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से स्नातक किया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया और जेल भी गए।

साल 2018 में 16 अगस्त को उनका निधन हुआ। एक आदर्श राजनेता के तौर पर मशहूर अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 26 राजनीतिक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। साल 2014 में अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय जी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *