#MoroccoVsFrance: मोरक्को को हराकर फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2022: कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर गया है। अब फाइनल में फ्रांस का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। यह मुकाबला 18दिसंबर को खेला जाएगा। इससे पहले फ्रांस 2018में फाइनल में पहुंचा था। मैच में फ्रांस की तरफ से 5वें मिनट में थियो हर्नांडेज और 79वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी ने गोल दागे। मोरक्को एक भी गोल नहीं कर सका।

अगर इस मैच की बात करें तो फ्रांस शुरुआत से ही मोरक्को पर भारी पड़ता आ रहा है। खेल के पांचवें मिनट में थियो हर्नांडेज ने गोलकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मोरक्को लगातार वापसी की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। उसने फ्रांस के खिलाफ लगातार हमले किए लेकिन वह गोल की बराबरी करने में नाकाम रहा। इसी के साथ पहले हाफ का खेल 1-0 से समाप्त हुआ। बता दें कि अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *