गुजरात में पहले चरण की 89 सीटों के लिए मतदान शुरू, इन बड़े दिग्गजों ने किया मतदान

गुजरात के चुनावी महासमर का पहला दौर शुरू हो चुका है। पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।

राहुल गांधी ने की वोट डालने की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गुजरात चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने ट्विट करके लिखा, गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें, गुजरात के उज्वल भविष्य के लिए वोट करें।

इन बड़े दिग्गजों ने किया मतदान

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विजय रुपाणी के चुनाव न लड़ने के फैसले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर जगह कुछ न कुछ नयापन आना चाहिए। विजय रूपाणी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया फिर वे राज्य सभा में रहे। इसके अतिरिक्त रविंदर जडेजा की पत्नी जो कि खुद चुनाव लड़ रही हैं वोट डालने के बाद रिवाबा जडेजा ने मीडिया से कहा, ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं। राज्य सरकार मे मंत्री पूर्णेश मोदी ने वोट डाला।

चुनाव आयोग ने की वोट डालने की अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात के सभी नागरिकों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं गुजरात के 4.9 करोड़ मतदाताओं से आज और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदान करने की अपील करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *