#ZombieVirus से खतरे में पड़ सकती है दुनिया!

दुनिया एक और महामारी आने के संकेत मिल रहे हैं। एक तरफ पहले ही कोरोना ने जमकर पुरे विश्व में तबाही मचाई थी। अब नए वायरस की दस्तक की खबर सिहरन पैदा करने वाली है। रूस के बर्फ वाले इलाके में 48हजार साल से दबे जॉम्बी वायरस को वैज्ञानिकों ने जिंदा कर दिया है। ये खतरनाक वायरस रूस के एक झील में हजारों साल पहले दफ्न हो गया था। लेकिन इसकी अब इसके जिंदा होने के बाद भारत जैसे देशों के लिए भी बड़े खतरे की घंटी है।

क्या है यह ज़ॉम्बी वायरस

रूस की एक झील हजारों साल से दबा हुआ था ये जॉम्बी वायरस। वैज्ञानिकों ने इस वायरस का नाम पंडोरावायरस एडिमा रखा है। फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के दल ने बर्फ में दबे ऐसे दर्जनों वायरस का जिक्र किया था, जिसके बारे में दुनिया को जानकारी नहीं है। इसी में जॉम्बी वायरस भी शामिल है। ये वायरस 48,500 साल पुराना है। इसी टीम ने 2013 में 30 हजार साल पुराने वायरस का पता लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *