पाकिस्तान की और से अक्सर भारत को दहलाने की साजिशों खुलासा होता रहता है। चाहे कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले हों या फिर घुसपैठ की कोशिश पाकिस्तान हर स्तर पर कई बार बेपर्दा हो चूका है। लेकिन पाकिस्तान की बेशर्मी है कि सब और से आतंकवाद फैलाने की साजिश का पर्दा उठने के वाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।
4आतंकी संगठनों के कमांडरोंकी हुई बैठक
अभी एक खुफिया इनपुट के अनुसार एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी आकांओं ने पुलिस और सेना पर टारगेट किलिंग की साजिश रची है। आईएसआई के कर्नल स्तर के अफसरों ने 4आतंकी संगठनों के कमांडरों के साथ इसे लेकर पाकिस्तान के कोटली में बैठक भी की है।
मामले में जानकारी मिल रही है कि बैठक में कहा गया कि सर्दी में जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी हमले करने हैं। 27अक्तूबर को एक बैठक पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में भी की गई। इसमें कहा गया कि दक्षिण कश्मीर में पुलिस कर्मियों की टारगेट कीलिंग करें।
पहले से मिल रहा है खुफिया इनपुट
खुफिया एजेंसियों का कहना है कि राजोरी-पुंछ जिलों की एलओसी के उस पार पीओके में आतंकियों के तीन संगठनों को घुसपैठ के लिए तैयार किया जा रहा है। पूरी तरह से प्रशिक्षित यह आतंकी फिदायीन हमलों के लिए तैयार किए गए हैं।