दिल्ली: दीपावली के दिन दिल्ली एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर और नोएडा का प्रदूषण स्तर बढ़ गया है।
देश की राजधानी में साफ हवा को लेकर तमाम प्रयासों के बावजूद इस महापर्व से ठीक पहले दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है। गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (SAFAR) के अनुसार राजधानी में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। दीपावली से एक दिन पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि AQI 276 दर्ज किया गया।
Delhi wakes up to smog covering the national capitals sky with the overall AQI (Air Quality Index) under the poor category, at 276.
(Visuals from India Gate & Lodhi Road) pic.twitter.com/9ssB9ILezR
ANI (@ANI) October 24, 2022
लेकिन दीपावली के दिन सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार में AQI 395 तो विश्वविद्यालय इलाके में AQI 319 दर्ज किया गया है। जो बेहद खराब स्थिति है। नोएडा की बात करें तो यहां एक्यूआई AQI 309 दर्ज किया गय।
बता दें 0-50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51-100 को संतोषजनक 101-200 को मध्यम 200-300 को खराब 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।