#Congress: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने डाला वोट

लंबे समय के मंथन के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। 22 साल बाद कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वोटिंग शाम के चार बजे तक चलेगी। जिसमें लगभग 9 हजार से ज्यादा डेलिगेट्स मतदान करेंगे।

प्रियंका और सोनिया गांधी ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने AICC हेडक्वार्टर पर पद के लिए वोट डाला। इसी के साथ वोटिंग के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि लोकतंत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा का अटूट हिस्सा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाला।

लोकतंत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा का अटूट हिस्सा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाला। pic.twitter.com/jsdAoBKV5q
Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 17, 2022

वहीं राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है। और कर्नाटक के बेल्लारी में मतदान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *