हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लेम होने पर पहली सलाह नमक करने की ही दी जाती है । लेकिन सिर्फ नमक कम करना ही इससे बचाव का तरीका है या नहीं, आगे पढ़ें ।
27 सितंबर
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को हाइपरटेंशन कहा जाता है । इस परेशानी से जूझने वाले लोगों को अकसर नमक कम खाने की सलाह दी जाती है । ऐसा माना जाता है कि हाई बीपी में ज्यादा नमक शरीर का दुश्मन है । सफेद नमक जिसका इस्तेमाल हम रोजाना के खानपान में करते हैं, उसमें सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है । डॉक्टरों के अनुसार सोडियम तत्व शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।
नमक कम करने से होता है फायदा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार खाने में सोडियम की मात्रा कम करने से दिल की सेहत को बहुत फायदा पहुंचता है । एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 2300 एमजी यानी करीब एक चम्मच से ज़्यादा नमक ना खाने की सलाह दी जाती है ।
हाई बीपी से होने वाली परेशानी
डॉक्टर्स के मुताबिक हाई बीपी का समय पर इलाज ना हो तो व्यक्ति को स्ट्रोक या हार्ट अटैक का ख़तरा बढ़ जाता है । इतना ही नहीं, किडनी की बीमारी और आंखों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है ।
इन तरीकों से कंट्रोल होगा हाइपरटेंशन
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ वर्कआउट के जरिए सेहत को ठीक रख सकते हैं । रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से बीपी का स्तर सामान्य बना रह सकता है ।
मेडिटेशन, योग, प्रणायाम करें
वर्कआउट के साथ मेडिटेशन भी ज़रूरी है । ध्यान के साथ योग और प्राणायाम कर भी आप ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रख सकते हैं ।
तनाव से दूर रहें
हाई बीपी का एक कारण तनाव भी होता है । स्ट्रेस में मानव शरीर एक हॉर्मोन पैदा करता है, जिससे दिल की धड़कन तेज होती है और बीपी भी बढ़ता है । इसलिए तनाव और बेचैनी को खुद से दूर रखने की कोशिश करें।
Disclaimer: आर्टिकल में दी गई सलाह, जानकारी के लिए है । कोई भी समस्याी होने पर डॉक्टीर से सलाह जरूर लें ।