‘होम क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को हर एक घंटे में अपनी सेल्फी सरकार को भेजनी होगी..’

कर्नाटक में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक मोबाइल एप तैयार किया है जिसके जरिए क्वारंटीन किए गए लोगों को हर एक घंटे पर सेल्फी खींचकर भेजनी होगी.लोगों की लापरवाही देखते हुए कर्नाटक सरकार ने यह कदम उठाया है.

कर्नाटक के मेडिकल हेल्थ मंत्री के. एस. सुधाकर ने कहा, होम क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को हर एक घंटे में अपनी सेल्फी सरकार को एक मोबाइल ऐप के जरिए भेजनी होगी.अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें सरकार के द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जाएगा.

All persons under home quarantine shall send their selfie to government (on a mobile application) every 1 hour. Failing to do so, teams will reach such defaulters & they will be liable to be shifted to quarantine centers made by the government: Dr. K Sudhakar, Karnataka Minister pic.twitter.com/dEvI5iGp10
ANI (@ANI) March 30, 2020

उन्होंने कहा, रात में 10बजे से सुबह 7बजे तक इसमें छूट रहेगी.लेकिन सुबह उठने से लेकर सोने तक हर एक घंटे पर सेल्फी भेजनी होगी.

आपको बता दें कि कर्नाटक में अभी तक 80मामले सामने आ चुके है, जिनमें से 3की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *