स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- ये लड़ाई हम सबकी है, प्लीज सहयोग करें, एम्स में बनेगा कोरोना सेंटर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि वो मजदूरों के टेस्ट की व्यवस्था करें. केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि पलायन कर रहे मजदूरों को रोका जाए और उनके भोजन और रहने का इंतजाम किया जाए. साथ ही मजदूरों और बेघरों के लिए दवा का भी इंतजाम किया जाए.

देश में कोरोना के बड़ते मरीज को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है. बता दें की कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एम्स एक सेंटर भी बनाया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य ने लोगों ये भी अपील की है कि ये लड़ाई हम सबकी है, प्लीज सहयोग करें.

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 900के पार चली गई है. जबकि अब तक इस वायरस से 21लोगों की जान गई है. केरल में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बता दें, केरल में कोरोना की वजह से अब तक एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी.

वहीं मध्य प्रदेश में एक पत्रकार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. वो कमलनाथ की बतौर सीएम आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे. पत्रकार की बेटी लंदन से लौटी थी, जिन्हें क्वारनटीन रहने को कहा गया था. इसके बावजूद पत्रकार ने नियमों की अनदेखी की. बाद में पत्रकार और उनकी बेटी दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस वजह से अब पूर्व सीएम कमलनाथ भी क्वारनटीन हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *