जेल में राणा कपूर को सता रहा कोरोना वायरस का डर

राणा के वकील ने शुक्रवार को अदालत में दलील दी की यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को जेल में कोरोना वायरस का डर सता रहा है. बता दें कि राणा कपूर को इस महीने की शुरुआत में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था.

बता दें कि ईडी ने 62 वर्षीय राणा कपूर को शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया. जज ने राणा कपूर से पूछा कि क्या आपको कोई बीमारी है, तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 6-7 साल से दमे से पीड़ित हैं. इसके अलावा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी कम हो गई है और अवसाद में भी है.

इसी को लेकर राणा कपूर के वकील अबाद पोंडा ने कहा कि जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो, उसे कोरोना वायरस आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है.

राणा कपूर के वकील ने कहा,

यह वायरस बहुत ही तेजी से फैल रहा है…अभी स्थिति काफी संदिग्ध हो चुकी है. अगर वह वहां (जेल) जाते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा गंभीर वायरस की चपेट में आ सकते हैं.

अदालत ने जेल प्रशासन से राणा कपूर की उचित देखभाल करने और दवा मुहैया कराने को कहा है. ईडी ने राणा कपूर की हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं की, इसलिए जज परशुराम जाधव ने उन्हें 2 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *