देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब तक कोरोना वायरस के 242 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 28 मरीजों का इलाज हो चुका है. वहीं 210 मरीजों का अभी इलाज जारी है. इसके अलावा 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोनोना वायरस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं. बता दें कि केरल में अभी तक कोरोना वायरस के मरीजों के 40 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं आज केरल से 12 नए मामले सामने आए हैं.
कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को रद्द कर दिया गया है.